Raksha Bandhan 2023 शुभ मुहूर्त।
Raksha Bandhan 2023 : सनातन धर्म में रक्षाबंधन का विशेष महत्व है। रक्षाबंधन के दिन शुभ मुहूर्त में बहने अपने भाई के कलाई में रक्षा सूत्र बांधती है, यह रक्षा सूत्र भाई के जीवन में आने वाली कठिनाइयों से रक्षा करता है और भाई को अपार सफलता प्रदान करता है।
Raksha Bandhan 2023 30 अगस्त को मनाये या 31 अगस्त को ।
रक्षाबंधन श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष पूर्णिमा 30 अगस्त को सुबह 10:58 से प्रारंभ होगा और 31 अगस्त को सुबह 7:05 में समाप्त होगी।
हिंदू पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि के साथ भद्राकाल भी प्रारंभ हो जाएगी जो 30 अगस्त रात्रि 9:02 तक रहेगी। शास्त्रों के अनुसार भद्राकाल में रक्षा बंधन मनाना निषेध माना गया है। इस लिए इस वर्ष शुभ मुहूर्त 30 अगस्त रात 9:03 में प्रारंभ होगी और 31 अगस्त सुबह 7:05 से पहले रक्षा सूत्र बांध सकेंगे।

Raksha Bandhan 2023 मनाने की विधि।
रक्षाबंधन के दिन भाई बहन स्नान करके भगवान की पूजा करते हैं। फिर शुभ मुहूर्त पर रोली, अक्षत, कुमकुम एवं दीप जलाकर एवं थाल में रखते हैं,इस थाली में ही राखी रखी जाती है। फिर भाई के माथे में कुमकुम, रोली, अक्षत से तिलक करती है। इसके बाद बहन भाई के दाहिने कलाई में राखी बांधती है और मिठाई खिलाती है।
Raksha Bandhan 2023 की कहानी।
विष्णु पुराण के अनुसार भगवान विष्णु ने राजा बलि को हराकर तीनो लोक पर अपना अधिकार कर लिया था। इसलिए राजा बलि चाहते थे की भगवान विष्णु उनके महल में आकर रहे। इसलिये राजा बलि भगवान विष्णु से आग्रह करते हैं। भगवान विष्णु उनकी बात स्वीकार कर राजा बलि के महल में रहने लगते हैं। लेकिन माता लक्ष्मी को राजा बलि के महल में रहने में मन नहीं लगता है।
इसलिए भगवान विष्णु को लेकर बैकुंठ धाम जाने का निर्णय लेती है। इसके बाद माता लक्ष्मी राजा बलि को अपने भाई मानकर रक्षा सूत्र बांधती है, जिसके बाद राजा बलि माता लक्ष्मी से मनचाहा वरदान मांगने को कहते है। इसके बाद माता लक्ष्मी राजा बलि से भगवान विष्णु के महल में रहने के वचन से मुक्त करने को कहती है। राजा बलि माता लक्ष्मी की बात स्वीकार करते है और माता लक्ष्मी को बहन की तरह स्वीकार करते है। मान्यता है तभी से रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है।
Disclaimer – इस लेख में दी गई जानकारियां /सामग्री विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। बहुत सारे आर्टिकल को पढ़कर यह आर्टिकल बनाई गई है। इस आर्टिकल को पढ़कर कोई निर्णय लेने से पहले अपनी तरफ से जांच कर ले। अगर आर्टिकल में कोई त्रुटि पाई जाती है तो यह वेबसाइट इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा।