Nag Panchami 2023 : नाग पंचमी की सही तारिक, महूर्त और पूजा विधि जाने।
Nag Panchami 2023 : नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म के अनुसार सावन महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है। नाग देवता सदैव भगवान शिव के गले में लिपटे रहते हैं। इसलिए नाग पंचमी की पूजा करने से भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं।
Nag Panchami 2023 : हिंदू धर्म में हमेशा से नागों की पूजा की जाती है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता को दूध अर्पित किया जाता है। इस दिन अनंत, वासुकी, पदम, महापदम, तक्षक, कुलिर, कर्कट, संख, कालिया और पिंगल नाग देवो की पूजा की जाती है।

Nag Panchami 2023 : नाग पंचमी कब है ?
Nag Panchami 2023 : नाग पंचमी इस वर्ष 21 अगस्त 2023 को मनाई जाएगी।
इस वर्ष पंचमी 21 अगस्त 2023 को प्रातः काल 12:21 को प्रारंभ होगी और 22 अगस्त को रात्रि 2:01 मिनट में समाप्त हो जाएगी।
नाग पंचमी की पूजा करने की शुभ मुहूर्त सुबह 6:30 बजे से ले कर 8:38 मिनट तक होगी।
नाग पंचमी की पूजा विधि।
Nag Panchami 2023 : नाग पंचमी के दिन सुबह उठकर स्नान के बाद व्रत और पूजा का संकल्प लें और एक थाली में चावल, रोली, हल्दी, फूल, दीपक और दूध रखकर मंदिर जाएं और सभी चीजें नाग देवता पर चढ़ाएं। साथ ही मन में नाग देवता का ध्यान करें। नाग देवता की आरती करें और नाग देवता की कथा सुने। अंत में नाग देवता से अपनी इच्छाएं पूर्ण करने की प्रार्थना करें।
नाग पंचमी का महत्व।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से व्यक्ति के अंदर से सर्प का भाई खत्म होता है और जिनकी कुंडली में कालसर्प दोष होता है, उनके कालसर्प दोष में कमी आती है।