Karwa Chauth 2023 : करवा चौथ हिंदू सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए इस पर्व का बेसब्री से इंतजार करती है।
Karwa Chauth 2023 : करवा चौथ हर साल कब मनाया जाता है?
Karwa Chauth 2023 : हिंदू धर्म में करवा चौथ का बहुत महत्व है। करवा चौथ हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। सुहागिन महिलाएं द्वारा किए जाने वाला सबसे कठिन व्रत में से एक है। इस दिन निर्जला व्रत रखा जाता है और रात को चंद्रमा को अर्ध्य देकर पति को छलनी से देखते हैं फिर पति अपने हाथों से पत्नी को जल पिलाकर पत्नियों का व्रत खोलते हैं।
Karwa Chauth 2023 कब है ?
हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर 2023, मंगलवार को प्रारंभ होगी और 1 नवंबर 2023 रात्रि 9:19 पर समाप्ति होगी। इसलिए इस वर्ष करवा चौथ 1 नवंबर 2023, बुधवार को मनाया जाएगा।
Karwa Chauth 2023 शुभ मुहूर्त।

करवा चौथ 2023 की शुभ मुहूर्त 1 नवंबर 2023, बुधवार को शाम 5:36 मिनट से शाम 6:54 मिनट तक रहेगी। करवा चौथ व्रत समय 1 नवंबर प्रातः 6:33 मिनट से शाम 8:15 मिनट तक रहेगा। व्रत अवधि 13 घंटे और 42 मिनट की होगी।
नोट :- करवा चौथ 2023, चंद्रोदय का समय 8:15 p.m होगा।
करवा चौथ में लगने वाला शुभ संयोग इस वर्ष करवा चौथ 2023 में सर्वार्थ सिद्धि व शिव योग का शुभ संयोग बन रहा है। इस शुभ संयोग का समय 1 नवंबर प्रातः 6:30 मिनट से दूसरे दिन 2 नवंबर प्रातः 4:36 मिनट पर समाप्ति होगी।
Karwa Chauth 2023 पूजा विधि।
इस दिन प्रात उठकर स्नान करें। स्नान के बाद अपने मंदिर की सफाई करके एक दीपक जलाएं और देवी-देवताओं को ध्यान करके निर्जला व्रत का संकल्प लें। फिर दिन भर निर्जला व्रत रखें और शाम को पूजा मुहूर्त के समय सर्वप्रथम भगवान गणेश की पूजा करें। फिर माता पार्वती भगवान शिव और भगवान कार्तिकेय की पूजा करें। फिर करवा चौथ कथा सुने और आरती करें। फिर चंद्रोदय होने पर चंद्रदेव को अर्ध्य दे फिर अपने पति को छलनी से देखें और व्रत खोलें।
Disclaimer :- इस आर्टिकल में करवा चौथ 2023 के बारे में बताया गया है। इस आर्टिकल को पढ़कर कोई भी निर्णय लेने से पहले अपनी तरफ से जांच जरूर कर लें। इस आर्टिकल में अगर कोई त्रुटि पाई जाती है या वेबसाइट इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा