Hartalika Teej 2023 कब है ? जाने सही तरीके, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

Hartalika Teej 2023 : हरतालिका तीज हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। सुहागन महिलाएं अपने सौभाग्य के लिए इस पर्व को मनाती है। इस पर्व को निर्जला रहकर मनाया जाता है। हरितालिका तीज करने से महिलाओं का वैवाहिक जीवन सुखमय और संतान की प्राप्ति होती है। हरितालिका तीज को सुहागन महिलाओ का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है।

Hartalika Teej 2023 में कब है?

 

इस वर्ष हरि तालिका तीज 18 सितंबर 2023 सोमवार को मनाया जाएगा।

Hartalika Teej 2023 : शुभ मुहूर्त हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष 17 सितंबर 2023 के सुबह 11:08 पर तृतीया तिथि प्रारंभ होगी और 18 सितंबर को दोपहर 12:39 पर समाप्त होगी। इस वर्ष हरितालिका तीज का शुभ मुहूर्त 18 सितंबर को सुबह 6:07 से सुबह 8:34 तक रहेगी।

क्यों मनाया जाता है हरितालिका तीज?

Hartalika Teej 2023 : हरितालिका तीज मैं कठिन व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागन महिलाएं 24 घंटे का निर्जला व्रत रखकर हरितालिका तीज को मनाती है। हरितालिका तीज पति की लंबी आयु, संतान प्राप्ति और वैवाहिक जीवन को सुखद करने के लिए इस पर्व को मनाया जाता है।

हरितालिका तीज पूजा विधि।

 

1. हरितालिका तीज में गणेश जी भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।

2. सबसे पहले भगवान शिव माता पार्वती भगवान गणेश की रेत या काली मिट्टी से प्रतिमा बनाई जाती है।

3. सर्वप्रथम भगवान गणेश की पूजा की जाती है। भगवान गणेश को तिलक और दूर्वा अर्पित किया जाता है।

4. इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। भगवान शिव को बेलपत्र, फूल और शमी पत्र अर्पित किया जाता है और माता पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित किया जाता है।

5. अब भगवान शिव माता पार्वती और गणेश जी को वस्त्र अर्पित किए जाते हैं। और हरितालिका तीज की व्रत कथा सुनी जाती है।

6. इसके बाद तीनों देवताओं की बारी-बारी आरती की जाती है और भोग लगाया जाता है।

Disclaimer:- इस आर्टिकल में हरितालिका तीज 2023 के बारे में बताया गया है। अगर आप इस आर्टिकल को पढ़कर कोई भी निर्णय लेने से पहले अपनी तरफ से जांच जरूर कर ले। इस वेबसाइट में अगर कोई त्रुटि पाई जाती है तो यह वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगा।

Leave a Comment