Durga Aarti lyrics in Hindi : ॐ जय अम्बे गोरी।
जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।
तुमको निशिदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी॥
जय अम्बे गौरी
माँग सिन्दूर विराजत, टीको मृगमद को।
उज्जवल से दोउ नैना, चन्द्रवदन नीको॥
जय अम्बे गौरी
कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै।
रक्तपुष्प गल माला, कण्ठन पर साजै॥
जय अम्बे गौरी
केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्परधारी।
सुर-नर-मुनि-जन सेवत, तिनके दुखहारी॥
जय अम्बे गौरी
Durga Aarti lyrics in Hindi
कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती।
कोटिक चन्द्र दिवाकर, सम राजत ज्योति॥
जय अम्बे गौरी
शुम्भ-निशुम्भ बिदारे, महिषासुर घाती।
धूम्र विलोचन नैना, निशिदिन मदमाती॥
जय अम्बे गौरी
चण्ड-मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे।
मधु-कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे॥
जय अम्बे गौरी
ब्रहमाणी रुद्राणी तुम कमला रानी।
आगम-निगम-बखानी, तुम शिव पटरानी॥
जय अम्बे गौरी
चौंसठ योगिनी मंगल गावत, नृत्य करत भैरूँ।
बाजत ताल मृदंगा, अरु बाजत डमरु॥
जय अम्बे गौरी
तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता।
भक्तन की दु:ख हरता, सुख सम्पत्ति करता॥
जय अम्बे गौरी
भुजा चार अति शोभित, वर-मुद्रा धारी।
मनवान्छित फल पावत, सेवत नर-नारी॥
जय अम्बे गौरी
कन्चन थाल विराजत, अगर कपूर बाती।
श्रीमालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योति॥
जय अम्बे गौरी
श्री अम्बेजी की आरती, जो कोई नर गावै।
कहत शिवानन्द स्वामी, सुख सम्पत्ति पावै॥
जय अम्बे गौरी
माँ दुर्गा की आरती से होने वाले लाभ।
Durga Aarti lyrics in hindi : माँ दुर्गा की आरती से हर पाप दूर हो जाते हैं मां दुर्गा आरती इंसान को चिंताओं से मुक्त करती है और मन को शांत करती है जिससे शरीर ऊर्जावान होता है। जीवन से नकारात्मक उर्जा समाप्त होती है। और मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।
माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कैसे करें?
Durga Aarti lyrics in hindi : माँ दुर्गा बहुत दयालु है। जो भी सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा करता है। मां दुर्गा उसके हर मनोकामना को पूर्ण करती है। नवरात्रि के समय नो दिन मां के नौ रूपो की पूजा की जाती है। नो दिन मां दुर्गा की विधि पूर्वक पूजा करने से माँ बहुत प्रसन्न होती है। और मां दुर्गा की विशेष कृपा प्रदान होती है।
Durga Aarti lyrics in Hindi : माँ के नौ रूप।
प्रथम रूप – शैलपुत्री
द्वितीय रूप – ब्रह्मचारिणी
तृतीय रूप – चंद्रघंटा
चतुर्थ रूप – कूष्मांडा
पंचम रूप – स्कंदमाता
षष्ठी रूप – कात्यायिनी
अष्टम रूप – महागोरी
नवम रूप – सिद्धिदात्री
नवरात्रि के माँ दुर्गा की पूजा कैसे करें?
Durga Aarti lyrics in hindi : नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। सर्वप्रथम सुबह उठकर स्नान कर ले। तत्पश्चात पूजा स्थान को गंगाजल से शुद्ध कर ले और घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। फिर मां दुर्गा का गंगा जल से जलाभिषेक करें। मां को अक्षत, सिंदूर और लाल पुष्प चढ़ाएं। प्रसाद में फल मिठाई चढ़ाएं। फिर धूप दीपक जलाएं। और दुर्गा चालीसा का पाठ करें और मां दुर्गा की आरती करें और मां को भोग लगाएं।
Disclaimer :- इस आर्टिकल मैं माँ दुर्गा की आरती और पूजा विधि के बारे मे बताया गया है। इस आर्टिकल को पढ़ के कोई निर्णय लेने से पहले अपने तरफ से जांच जरूर कर ले। इस आर्टिकल मैं अगर कोई त्रुटि पाई जाती है तो यह वेबसाइट इसके लिए जिम्मेदार नही होगा