Aloe vera ke fayde : एलोवेरा छोटे तने का एक गुद्देदार रसीला पौधा है। इसकी बहुत सारी शाखाएं होती है। इनकी शाखाओं पर छोटी-छोटी दाते बनी होती है और गर्मी के मौसम में एलोवेरा का पौधा से पीले रंग का फूल निकलता हैं। एलोवेरा उत्तरी अफ्रीका मूल का पौधा है। इस पौधे का प्रयोग खाने और त्वचा में लगाने में किया जाता है। बहुत सारी बीमारियों का इलाज एलोवेरा के पौधे से किया जाता है।
Aloe vera ke fayde : एलोवेरा के अनोखे पांच फायदे!
1 . चमकती त्वचा के लिए एलोवेरा का प्रयोग।
Aloe vera ke fayde : एलोवेरा त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। एलोवेरा को काट के उसके गुद्दे को त्वचा में लगाने से हमारी त्वचा में निखार आता है। पर यह धूप की कालिमा, रेसेश, दाग धब्बे, घाव से हमारी त्वचा को सुरक्षित रखती है। अगर आपकी त्वचा में रूखापन रहता है या आपकी त्वचा में सूजन की शिकायत रहती है तो आप एलोवेरा का प्रयोग करके इन समस्याओं से राहत पा सकते हैं।
2. कब्ज में एलोवेरा का अद्भुत प्रयोग।

: एलोवेरा लगाने के साथ हम इसकी गुद्दे को खा भी सकते हैं। एलोवेरा पेट के अंदर सफाई का काम करता है। और गैस कब्ज जैसी समस्याओं को ठीक करता है। अगर आपको एलोवेरा की गुद्दे को खाने मैं दिक्कत होती है तो आप इसका जूस भी निकाल सकते हैं या बाजार से जूस खरीद कर भी ला सकते हैं। इसे रोज सुबह खाली पेट 20ml पीना चाहिए, जिससे हमारे पेट की सारी समस्याएं दूर हो जाती है।
3. बालों को मजबूत करता है एलोवेरा।
Aloe vera ke fayde : एलोवेरा का प्रयोग हमारे बालों के लिए बहुत लाभकारी होता है। एलोवेरा के गुद्दे को बालों की जड़ों में लगाने से बाल काले, घने और मजबूत होते हैं और सर की त्वचा में लगाने से होने वाली खुजली से निजात दिलाता है। इसका प्रयोग सप्ताह में दो बार करना चाहिए।
4. वजन कम करने में एलोवेरा का प्रयोग

Aloe vera ke fayde : एलोवेरा हमारे वजन को कम करने में हमारी मदद करती है। आज के समय में मोटापा अभिशाप बनता जा रहा है। मोटापे की वजह से हमारे शरीर में बहुत सारी बीमारियां घर कर लेती है। एलोवेरा का प्रयोग रोज सुबह खाली पेट, एक गिलास गर्म पानी में दो चम्मच एलोवेरा का जूस डालकर पीना चाहिए। जिससे मोटापा कम होता है और मोटापे से होने वाली बीमारियों से मुक्ति मिलती है।
5.आंखों की रोशनी बढ़ाए एलोवेरा का प्रयोग।
Aloe vera ke fayde : एलोवेरा का प्रयोग आंखों में होने वाली जलन, लालिमा को कम करता है और रोशनी को बढ़ाता है। एलोवेरा के गुद्दे में हल्दी डालकर गरम कर इसे सूती कपड़े की सहायता से आंखों में बांध लें। इस प्रयोग से आंखों में होने वाली समस्याओं से राहत मिलती है।
Disclaimer :- इस आर्टिकल मैं एलोवेरा के फायदे के बारे मे बताया गया है। इस आर्टिकल को पढ़ के कोई निर्णय लेने से पहले अपने तरफ से जांच जरूर कर ले। और इस आर्टिकल मैं अगर को त्रुटि पाई जाती है तो यह वेबसाइट इस के लिए जिम्मेदार नही होगा।